ह     म अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। ऐसे ही एरोबिक्स भी एक प्रकार का व्यायाम है, जिसे करना बहुत ही आसान है। इसे आप घर में भी कर सकते हैं। इसे शुरुआत में अनुभवी एरोबिक एक्सरसाइज करने वालों के साथ करना चाहिए। एरोबिक एक्सरसाइज से आप न सिर्फ फिट रहते हैं, बल्कि कोई भी शारीरिक समस्या आपके आसपास भटकती तक नहीं है। हां, एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस एक्सरसाइज के साथ-साथ पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन भी करें। अगर आप सोच रहे हैं कि एरोबिक एक्सरसाइज कैसे करें, तो Google Today के साथ जाने एरोबिक एक्सरसाइज क्या है और एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे क्या है।चलिए विस्तार से बात करते है.

एरोबिक एक्सरसाइज क्‍या है – What is Aerobic Exercise 

  • एरोबिक एक्सरसाइज करने पर हृदय रक्त को सामान्य से अधिक बल के साथ पंप करने का काम करता है।
  • अगर शरीर में रक्त तेजी के साथ पंप हो रहा है.
  • तो ऑक्सीजन की सप्लाई भी तेज हो जाती है।
  • इससे श्वसन क्रिया भी तेज हो जाती है।
  • एरोबिक एक्सरसाइज से हृदय को मजबूती मिलती है
  • और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
  • चलना – Walking और तैरना Swimming कम प्रभाव वाले एरोबिक्स होते हैं.
  • जबकि उच्च प्रभाव के लिए रनिंग, टेनिस और डांस एरोबिक्स किया जाता है।
  • इसके अलावा भी एरोबिक के कई प्रकार होते हैं, जिसे नीचे विस्तार से जानेंगे।
You have To watch this video for Aerobic Excercise

एरोबिक एक्सरसाइज के प्रकार – Types of Aerobic Exercise 

Dance Aerobic 

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • मस्ती के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखने के लिए डांस एरोबिक किया जा सकता है।
  • इसके लिए एरोबिक प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) संगीत के साथ डांस स्टेप करवाते हैं।
  • इसे ज्यादातर समूह के साथ किया जाता है।

Swimming 

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • अच्छी सेहत के लिए स्विमिंग को सबसे अच्छा माना गया है।
  • इस एरोबिक एक्सरसाइज में एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।
  • इसे करते समय शरीर के लगभग सभी अंगों का इस्तेमाल होता है।

Zumba

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • यह एक प्रकार का डांस है और इसे भी एरोबिक का एक प्रकार माना गया है।
  • इसे करने के लिए संगीत का प्रयोग किया जाता है।

Skipping (रस्सी कूदना)

  • रस्सी कूदना भी एक प्रकार से एरोबिक एक्सरसाइज है।
  • इसके लिए एक स्किपिंग रोप का इस्तेमाल किया जाता है।
  • शुरुआत में इसे प्रशिक्षक की देखरेख में और धीरे-धीरे करें।
  • इसे करते समय सावधानी बरतें, ताकि आपके पैर में रस्सी न फंस जाए।

Walking and Running (चलना और दौड़ना):

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • यह एरोबिक एक्सरसाइज का सबसे आसान तरीका है।
  • शुरुआत में धीरे-धीरे वाकिंग करें और फिर बाद में स्पीड बढ़ाते हुए रनिंग करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह या शाम को पार्क में करें।

jumping Jack

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • इसे करते समय आप सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • फिर कूदते हुए पैरों को फैलाएं और हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
  • फिर कूदते हुए पहले वाले स्थिति में आ जाएं।
  • जिस समय पैर फैलाएं उसी समय हाथों से ताली बजने की आवाज भी आनी चाहिए।
  • इसे शुरुआत में धीमी गति में करें।
  • फिर इसकी स्पीड बढ़ाएं। यह अच्छी एरोबिक एक्सरसाइज है।

Boxing 

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है - What is Aerobic Exercise

  • बॉक्सिंग में शरीर की ताकत के साथ ही दिमाग की परीक्षा भी होती है।
  • इसे करने के लिए एक स्थान पर खड़ा होकर हवा में मुक्के मारें।
  • ध्यान रहे कि इस समय शरीर का संतुलन बना रहे।
  • शुरुआत में हाथ को धीरे-धीरे हवा में मारें, उसके बाद स्पीड बढ़ाएं। इसे प्रशिक्षक की देखरेख में करना ही ठीक रहेगा।

एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे – Benefit of Aerobic Exercise 

Weight Loss 

  • जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं.
  • उनके लिए एरोबिक एक्सरसाइज सही विकल्प साबित हो सकता है।
  • इसे करने के लिए कुछ लोगोंं को 6-12 महीने तक मॉडरेट इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज कराई गई।
  • 12 महीने के बाद उनके वजन और कमर के आकार में कमी पाई गई।
  • वहीं, आइसोलेटेड एरोबिक एक्सरसाइज का अधिक वजन और मोटापे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है।
  • हां, अगर इसे सही आहार के साथ किया जाए, तो रक्तचाप लिपिड के स्तर में सुधार हो सकता है।
  • साथ ही वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • आइसोलेटेड एरोबिक एक्सरसाइज का मतलब सिर्फ एरोबिक करना है।
  • इसमें किसी अन्य एक्सरसाइज को शामिल नहीं किया जाता है।
  • यह जानकारी एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में दी गई है।
  • ऐसे में कहा जा सकता है कि एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे वजन को नियंत्रित करने के लिए हो सकते हैं।

Improving Mental Health 

  • एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार करने से भी जुड़े हैं।
  • एरोबिक एक्सरसाइज करने से चिंता और अवसाद को कम किया जा सकता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क में भी रक्त का संचार बेहतर होता है.
  • जिससे मूड में सुधार होता है।

Strong Bones and Muscles 

  • हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम किया जा सकता है।
  • व्यायाम न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखता है.
  • बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ा रोग) से बचाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
  • इसके अलावा, यह मांसपेशियों को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है।

Sleeping Well

  • एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे में बेहतर नींद सोना भी शामिल है।
  • इसकी पुष्टि के लिए एक वैज्ञानिक शोध किया गया।
  • इसके तहत अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे युवक को 4 महीने तक एरोबिक एक्सरसाइज कराई गई।
  • व्यायाम करने से युवकों की नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ और साथ ही दिन के समय नींद और अवसाद के लक्षणों में भी कमी आई।
  • यह रिसर्च पेपर एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एरोबिक एक्सरसाइज करने के नुकसान – Side Effects of Aerobic Exercise 

किसी भी व्यायाम को जरूरत से ज्यादा करने पर कुछ दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज को भी अधिक समय तक करने पर कुछ इस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

  1. मांसपेशियों में थकान।
  2. मांसपेशियों में दर्द
  3. पीठ के निचले हिस्से में दर्द।
  4. पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द।
 इसे भी पढ़ें : 

पेट कम करने के लिए योगासन – Yogasana to reduce stomach

एरोबिक एक्सरसाइज के लिए कुछ सावधानियां – Precautions for Aerobic Exercises 

Aerobic Exercise करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, ताकि इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

  • अगर किसी के पैर में चोट या दर्द है, तो उसे एरोबिक करते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर एरोबिक के समय दर्द बढ़ता है, तो इसे तुरंत रोक दें।
  • स्विमिंग करते समय ध्यान रखे कि मांसपेशियों के खिंचाव से कोई समस्या उत्पन्न न हो।
  • अगर रस्सी कूदते समय पैर, घुटनों व हाथ में किसी तरह की तकलीफ महसूस होती है, तो इसे करने से बचें।
  • अगर किसी की सर्जरी हुई है, तो उसे पूरी तरह से ठीक होने के बाद डॉक्टर के निर्देश पर ही Aerobic Exercise करनी चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

इस लेख को पढ़ने के बाद यह बात तो पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि सेहतमंद रहने में एरोबिक Aerobic Exercise है। तो क्यों न आज से ही इस लेख में दिए गए तरीके को अपनाकर स्वस्थ जीवन की शुरुआत की जाए। आप इस लेख को अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि उन्हें भी एरोबिक के तरीके और फायदों के बारे में पता चले। हमने ऊपर कुछ स्थितियों में इसे न करने के बारे में भी बताया है। ऐसे में उन स्थितियों का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा Google Today का यह लेख आपको पसंद आया होगा हम आशा करते है की इसकी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। Thankyou……..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here