सि र में खुजली हाेना, बालों का कमजोर होकर गिरना या स्कैल्प में सूजन, इन सभी की वजह डैंड्रफ हो सकता है। इसके होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें बैक्टीरिया के साथ फंगल संक्रमण भी शामिल है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है, जिसमें रूसी हटाने के लिए Lemon का उपयोग कारगर माना गया है। यही वजह है कि Google Today के इस लेख में हम डैंड्रफ को कम करने के लिए नींबू के फायदे बताने जा रहे हैं। आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी विभिन्न शोध के आधार पर दी गई है। पाठक इस बात का ध्यान रखें कि नींबू रूसी का इलाज नहीं है। यह इस समस्या से बचाव और इसके प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Why is Lemon Beneficial for Removing Dandruff?
- यह ताे हर कोई जानता है कि Lemon का उपयोग स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किया जाता है।
- इसके अलावा, नींबू का इस्तेमाल रूसी हटाने के लिए घरेलू उपचार के रूप में भी फायदेमंद हो सकता है।
- इस विषय पर किए गए शोध में पाया गया कि Malassezia नामक फंगल इंफेक्शन की वजह से डैंड्रफ हो सकता है।
- वहीं, नींबू के अर्क में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं.
- जो इस संक्रमण को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं।
- इसके अलावा, नींबू के रस में लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक सिट्रिक एसिड होता है.
- जिसमें संक्रमण और फंगल को दूर करने वाले एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं।
- इस शोध के अनुसार हम कह सकते हैं कि रूसी हटाने के लिए नींबू का उपयोग मददगार हो सकता है।
Use of Lemon To Remove Dandruff
- रूसी को कम करने के लिए नींबू का उपयोग अन्य घरेलू सामग्री : के साथ किया जा सकता है।
- यहां हम बता रहे हैं कि रूसी के लिए नींबू को किस प्रकार अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।
Apple vinegar and Lemon
substance :
- 4 बड़े चम्मच सेब का सिरका
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- कॉटन बॉल
What to do?
- एक बाउल में सेब का सिरका और नींबू का रस मिला लें।
- इस घोल में कॉटन बॉल डुबोएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इससे पूरे स्कैल्प को कवर करें।
- 20 मिनट के बाद इसे हटाकर बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
How beneficial:
- फंगल और बैक्टीरिया के कारण भी डैंड्रफ हो सकता है.
- और एंटीमाइक्रोबियल व एंटीफंगल गुण इस समस्या को कुछ हद तक कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
- दरअसल, यह एंटीफंगल के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भी समृद्ध होता है।
- ये दोनों गुण फंगल और बैक्टीरिया की वजह से होने वाली रूसी से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।
- इस आधार पर कहा सकता है कि डैंड्रफ को कम करने के लिए नींबू और सेब का सिरका मददगार हो सकता है।
Almond Oil and Lemon Juice
substance :
- 3 से 4 चम्मच बादाम का तेल
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 3 से 4 बूंदें टी ट्री ऑयल
What to do?
- गुनगुने बादाम तेल में नींबू का रस और टी ट्री ऑयल को अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अंत में बालों को शैंपू से धो लें।
How beneficial:
- बादाम के तेल के फायदे में भी कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा शामिल है।
- दरअसल, Bitter Almond का तेल एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुणों से समृद्ध होता है।
- जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ये रूसी से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
- इसके अलावा, एक अन्य शोध में पाया गया कि टी ट्री ऑयल का उपयोग भी डैंड्रफ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
Aloe Vera And Lemon
substance :
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच नींबू का रस
What to do?
- एलोवेरा जेल और नींबू के रस को मिलाएं।
- इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं।
- कुछ मिनट के लिए मालिश करें और इस हेयर पैक को 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें।
How beneficial:
- एलोवेरा का उपयोग आमतौर पर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
- इसके अलावा, यह डैंड्रफ को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकता है।
- इस बात की पुष्टि एक शोध में की गई है।
- शोध के अनुसार, एलोवेरा के एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण रूसी की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।
- रूसी को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है।
Amla and Lemon
substance :
- 2 चम्मच आंवले का रस
- 2 चम्मच नींबू का रस
- कॉटन बॉल
What to do?
- आंवला और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं।
- अब कॉटन बॉल की मदद से मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- फिर अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू से धो लें।
How beneficial:
- आंवले का उपयोग डैंड्रफ को दूर करने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ के लिए भी किया जा सकता है।
- इस संबंध में एक शोध उपलब्ध है। शोध के अनुसार, आंवले में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।
- ये गुण डैंड्रफ की समस्या से बचाव और आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
- इसके अलावा, एक अन्य शोध में पाया गया कि आंवला बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है।
Yogurt and Lemon
substance :
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच शहद
What to do?
- दही, नींबू का रस और शहद को एक कटोरे में मिला लें।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगा लें।
- कम से कम 20 मिनट तक मिश्रण को लगा रहने दें।
- इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
How beneficial:
- बालों के लिए दही का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इसमें कई प्रकार की गुण होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं।
- दरअसल, प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ दही में लैक्टोबैसिलस पैरासेसी ग्राम पॉजिटिव बैक्टीरिया होता है.
- जो रूसी को कम करने में मदद कर सकता है।
Egg and Lemon
substance :
- 1 अंडा
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
What to do?
- अंडे को फेंट लें और उसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।
How beneficial:
- शरीर और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए अंडे के फायदे देखे गए हैं।
- इसके अलावा, स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए बालों में अंडा लगाना फायदेमंद हो सकता है।
- कई शोध संस्थाओं द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि अंडे में Lecithin नामक कंपाउंड होता है।
- यह बालों और स्कैल्प के विकारों को दूर करने में लाभदायक हो सकता है.
- जिनमें डैंड्रफ की समस्या भी शामिल है।
Honey and Lemon
substance :
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 4 चम्मच शहद
What to do?
- शहद और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं।
- इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर 10 से 12 मिनट के लिए लगा लें।
- बाद में बालों को शैम्पू से धो लें।
How beneficial:
- शहद का उपयोग सदियों से आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता रहा है।
- एक रिसर्च में पाया गया कि शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
- शहद में पाए जाने वाले ये गुण खुजली और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के साथ ही,
- बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण की वजह से होने वाली डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Baking Soda And Limes
substance :
- 2 या 3 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
What to do?
- बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।
How beneficial:
- बेकिंग सोडे का उपयोग भी रूसी के लिए किया जा सकता है।
- दरअसल, बेकिंग सोडे में एंटीफंगल गुण होते हैं.
- और यह स्कैल्प पर पनपने वाले फंगल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- इससे फंगल की वजह से होने वाली रूसी से फायदा मिल सकता है।
Orange Peel
substance :
- 2 चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर
- 2 या 3 चम्मच नींबू का रस
What to do?
- संतरे के छिलके के पाउडर को नींबू के रस के साथ मिलाएं। अगर आपको लगता है कि पेस्ट बहुत गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला कर लें।
- अब इसे स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे लगभग 20 मिनट लगाकर रखें और फिर शैम्पू से धो लें।
How beneficial:
- रूसी के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी कारगर हो सकता है।
- एक शोध के अनुसार, संतरे के छिलके में लिमोनेन नामक घटक की उच्च मात्रा पाई जाती है.
- और लिमोनेन में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।
- एंटीफंगल गुण फंगल संक्रमण के कारण होने वाले डैंड्रफ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
- फिलहाल, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है।
Fenugreek seed powder
substance :
- आधा चम्मच मेथी दाना पाउडर
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
What to do?
- मेथी के बीज का पाउडर और नींबू के रस को मिला लें।
- इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर 20 मिनट के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।
How beneficial:
- मेथी के बीज का उपयोग भी कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।
- शोध के अनुसार, इसमें एंटी डैंड्रफ गुण पाए जाते हैं।
- इस गुण के कारण रूसी को कम करने लिए मेथी के फायदे देखे जा सकते हैं।
- यह रूसी को पैदा करने वाले फंगल को मारने में मदद कर सकता है।
Dandruff reduce by Baking soda How
Tea Leaf and Limes Juice
substance :
- 2 चम्मच चाय पत्ती
- आधा कप पानी
- 1 चम्मच नींबू का रस
- कॉटन बॉल
What to do?
- पानी में चाय पत्ती डालकर गाढ़ा होने तक गर्म होने दें।
- फिर तैयार किए गए काढ़े में नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं और काढ़े को गुनगुना होने के लिए रख दें।
- गुनगुने काढ़े को कॉटन बॉल की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद बालों को पानी से धो लें।
How beneficial:
- चाय का उपयोग रूसी की समस्या के लिए किया जा सकता है।
- एक शोध में पाया गया कि ग्रीन टी में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
- इसमें पाए जाने वाले ये गुण फंगल और बैक्टीरिया की वजह से होने वाली रूसी की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।
- फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की जरूरत है।
इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि रूसी को कम करने के लिए Lemon का उपयोग किस प्रकार लाभदायक हो सकता है। इसके आलावा, अन्य सामग्री के साथ नींबू का इस्तेमाल डैंड्रफ के लिए कैसे किया जा सकता है, यह जानकारी भी हमने इस लेख में दी है। डैंड्रफ को कम करने के लिए नींबू बेहतरीन घरेलू उपचार साबित हो सकता है। वहीं, अगर रूसी की समस्या जटिल हो चुकी है, तो अच्छा होगा इसका डॉक्टरी उपचार करवाएं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। Thankyou…